![]()
राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में फॉल्स सीलिंग रिपेयरिंग के दौरान एक संविदाकर्मी करीब 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन और ठेका एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मृतक की पहचान कुबेर चंद्र साहू के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि रायपुर एयरपोर्ट प्रबंधन ने की है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला रायपुर एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट परिसर के सिक्योरिटी होल्ड एरिया के फर्स्ट फ्लोर पर सुधार कार्य चल रहा था। इस काम को संविदाकर्मी कुबेर चंद्र साहू कर रहा था। काम के दौरान उसने सेफ्टी किट नहीं पहनी हुई थी। गुरुवार की दोपहर 11 से 12 बजे के बीच कुबेर चंद्र साहू काम के दौरान नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट स्टाफ और मौजूद लोगों ने तत्काल घायल कर्मी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों को जानकारी दी, मामलें में जांच की जा रही: एयरपोर्ट प्रबंधन एयरपोर्ट प्रबंधन के मीडिया प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण कर्मी को चक्कर और बेहोशी महसूस हुई थी, जिसके चलते हादसा हुआ। घटना की जानकारी पुलिस और संबंधित प्राधिकरणों को दे दी गई है तथा नियमानुसार जांच की जा रही है।
Source link
रायपुर एयरपोर्ट पर हादसा…संविदाकर्मी की मौत:सीलिंग रिपेयरिंग के दौरान हुई घटना, 30 फीट ऊंचाई से गिरा इलेक्ट्रिशियन;सेफ्टी किट नहीं पहना था














Leave a Reply