![]()
राजधानी रायपुर में 2 मदरसों और यतीमखानों में छत्तीसगढ़ बाल आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने सरप्राइज इंस्पेक्शन किया। इस दौरान बच्चों की दिनचर्या, साफ-सफाई और भोजन व्यवस्था को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई है। वर्णिका शर्मा ने बैजनाथ पारा स्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लिमीन, दारुल यतामा और पुलिस पेट्रोल पंप के पास स्थित मदरसा इदारा-ए-सरिया यतीम खाना का जायजा लिया। बच्चों से श्रम कार्य कराए जाने और सुबह से देर रात तक पढ़ाई कराए जाने पर भी नाराजगी जताई। किचन और परिसर में मिली गंदगी जांच में पाया गया कि बच्चों की दिनचर्या अधिक लंबी और असंतुलित है। उन्हें सुबह से देर रात तक पढ़ाई कराई जा रही थी, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर असर पड़ने की आशंका जताई गई। साथ ही निरीक्षण के दौरान परिसर और किचन में गंदगी भी मिली। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी और बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को भी असंतोषजनक पाया गया। बच्चों से कराया जा रहा था दैनिक काम निरीक्षण में पाया कि बच्चों से सफाई और अन्य दैनिक कार्य कराए जा रहे थे। इसे बाल अधिकारों के खिलाफ माना गया। आयोग की अध्यक्ष स्पष्ट कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और मानसिक विकास के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संस्था प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम कार्य न कराया जाए और बाल संरक्षण से जुड़े सभी नियमों एवं वैधानिक प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
Source link
रायपुर के मदरसों में बाल आयोग अध्यक्ष का सरप्राइज इंस्पेक्शन:बच्चों से कराई जा रही थी सफाई, यतीमखानों में गंदगी और अस्वच्छ भोजन व्यवस्था मिली














Leave a Reply