![]()
ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन में गदही तालाब में पिछले 13 सप्ताह से लगातार सफाई और श्रमदान अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को हुए अभियान में करीब 70 लोगों ने हिस्सा लेकर तालाब संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। हर सप्ताह लोगों की भागीदारी बढ़ रही है और अब यह अभियान जनजागरूकता की मुहिम बनता जा रहा है। अभियान के दौरान तालाब परिसर, गार्डन, पचरी और पाथवे की सफाई की गई। झाड़ियों को हटाने, तालाब में गिरे पेड़ों को निकालने और स्ट्रीट लाइट चालू करवाने जैसे काम भी किए गए। सफाई के दौरान गद्दा, तकिया, साड़ी, पूजन सामग्री, मेडिकल कचरा, कांच, कील और डिस्पोजल जैसी बड़ी मात्रा में गंदगी निकाली गई। इससे तालाबों में बढ़ते प्रदूषण की स्थिति सामने आई। डोर-टू-डोर जनजागरूकता अभियान
ग्रीन आर्मी द्वारा लगातार घर-घर जाकर लोगों को तालाब संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पम्पलेट बांटकर भी लोगों से स्वच्छता और जलस्रोत बचाने की अपील की जा रही है। अभियान में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद तालाब परिसर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। नगर निगम का भी मिल रहा सहयोग
अभियान में संस्था के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे, पार्षद महेंद्र औसर सहित विभिन्न जोनों के सदस्य शामिल हुए। रायपुरा जोन अध्यक्ष सुबोध कांत निषाद, सचिव मेघराज हरिनखेड़े और मनीष शर्मा के नेतृत्व में टीम लगातार काम कर रही है। नगर निगम और स्मार्ट सिटी का सहयोग भी अभियान को मिल रहा है। रविवार को नगर निगम की ओर से 5 कर्मचारी सफाई कार्य के लिए भेजे गए। ग्रीन आर्मी ने लोगों से तालाबों को साफ और सुरक्षित रखने में सहयोग की अपील की है।
Source link
रायपुर में ग्रीन आर्मी का गदही तालाब बचाओ अभियान:13 सप्ताह से जारी, 70 लोगों ने किया श्रमदान, तालाब से निकला भारी कचरा















Leave a Reply