![]()
रायपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। डीसीपी पश्चिम ज़ोन के निर्देश पर पश्चिम ज़ोन के सभी थाना इलाके में निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 9 थाना क्षेत्रों के कुल 41 बदमाशों को थानों में बुलाकर उनकी काउंसलिंग की गई और भविष्य में अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। दोबारा क्राइम करते मिले, तो कड़ी कार्रवाई होगी पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों को साफ तौर पर चेतावनी दी है कि, इलाके में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, मारपीट, अवैध वसूली, नशाखोरी या बाकी आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। यदि कोई भी व्यक्ति दोबारा अपराध में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पश्चिम जोन पुलिस ने बताया कि, यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों में सुरक्षा का माहौल मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस का कहना है कि निगरानी बदमाशों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि वे दोबारा अपराध की दुनिया में सक्रिय न हो सकें। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थानों में बुलाए गए बदमाशों को समझाइश देने के बाद उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। सभी आरोपियों को विशेष सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजा गया, जहां उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 41 बदमाशों पर पहले भी हो चुकी कार्रवाई पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पश्चिम ज़ोन के 9 थाना क्षेत्रों से जुड़े इन 41 बदमाशों पर अलग-अलग मामलों में पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। अब पुलिस ने उन्हें अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि उन्होंने दोबारा कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो सीधे जेल भेजा जाएगा।
Source link
रायपुर में बदमाशों की पुलिस ने लगाई क्लास:41 निगरानीशुदा आरोपियों पर कार्रवाई, अफसरों ने गुंडागर्दी छोड़ने की दी चेतावनी















Leave a Reply