रायपुर में बम फेकने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार:नाबालिग लड़की सहित 6 आरोपी वारदात में थे शामिल, पुलिस ने घेराबंदी करके अरेस्ट किया




रायपुर के कबीर नगर इलाके में घर पर बम (पटाखा) फेंककर दहशत फैलाने और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 4 युवक, एक नाबालिग लड़का और एक नाबालिग लड़की शामिल हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने माना थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात करना भी कबूल किया है। आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा सोनू पटेल, आकाश पासवान, सूरज सिंह और शेख कलीम बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला कबीर नगर पुलिस के अनुसार 24 मई की रात करीब 1 बजे वीर सावरकर नगर निवासी रिंकु तिवारी के घर कुछ युवक पहुंचे। आरोपियों ने घर के बाहर बम जैसे तेज धमाके वाले पटाखे फेंके और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू दिखाकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता की शिकायत पर कबीर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके बाद घेराबंदी कर सभी 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू पटेल, आकाश पासवान, सूरज सिंह और शेख कलीम के रूप में हुई है। इनके साथ एक अपचारी बालक और एक अपचारी बालिका भी वारदात में शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी बरामद किया है। चोरी के नए मामलें का खुलासा किया अफसरों ने पूछताछ के दौरान मामले में नया खुलासा हुआ। आरोपियों ने माना थाना क्षेत्र के बोरियाकला स्थित एक खिलौने की दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। कबीर नगर पुलिस ने सभी बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं नाबालिग आरोपी और बालिका को बाल न्यायालय एवं किशोरी बोर्ड के सामने पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *