![]()
रायपुर के आरंग विकासखंड के ग्राम कोसरंगी में जन चौपाल के दौरान महिलाओं द्वारा रखी गई मांग पर जिला प्रशासन ने मीरा और राधा ग्राम संगठन की महिलाओं को 50 निःशुल्क सिलाई मशीनें वितरित कीं। महिलाओं ने स्वरोजगार बढ़ाने के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। एलआरसी सेंटर, कोसरंगी के निरीक्षण के दौरान महिलाओं ने अपनी आजीविका गतिविधियों की जानकारी देते हुए सिलाई कार्य के लिए मशीनों की आवश्यकता बताई थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से मशीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गुरु सौरभ साहेब और जनपद पंचायत आरंग अध्यक्ष ताकेश्वरी मुरली साहू की उपस्थिति में महिलाओं को सिलाई मशीनें सौंपी गईं। महिलाओं ने कहा कि इससे उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। परिवार की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत ग्राम संगठन की सदस्य सपना पटेल और यशोदा मांडले ने बताया कि सिलाई मशीन मिलने से अब उन्हें घर के साथ रोजगार का अवसर भी मिलेगा। महिलाओं ने कहा कि इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायता मिलेगी।
Source link
रायपुर में महिलाओं को मिली निःशुल्क सिलाई मशीनें:स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा, जिला प्रशासन ने उपलब्ध कराई मशीने















Leave a Reply