![]()
रायपुर में आयोजित होने वाला चर्चित क्रिकेट टूर्नामेंट “सूर्या कप सिल्वर लीग” इस बार पहले से ज्यादा भव्य अंदाज में होने जा रहा है। सूर्या कप सिल्वर लीग सीज़न-8 में रायपुर शहर की 44 टीमों ने हिस्सा लिया है, जबकि करीब 900 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित ऑक्शन 23 मई को आयोजित होगा। इसमें सभी टीमें बोली लगाकर खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करेंगी। आयोजन समिति के मुताबिक टूर्नामेंट की शुरुआत 15 जून से एयरपोर्ट ग्राउंड में होगी। विजेता टीम को मिलेंगे 5 लाख रुपए टूर्नामेंट की विजेता टीम को 5 लाख रुपए का कैश पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा कुल 10 टीमों को अलग-अलग कैश प्राइज दिए जाएंगे। आयोजन समिति का कहना है कि इस बार प्रतियोगिता का स्तर पहले से ज्यादा बड़ा और प्रतिस्पर्धात्मक होगा। खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच सूर्या कप सिल्वर लीग की खास बात यह है कि इसमें उन खिलाड़ियों को भी मौका मिलता है, जिन्हें बड़े टूर्नामेंटों में खेलने का अवसर नहीं मिल पाता। यही वजह है कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मंच बन चुकी है। आयोजकों ने बताया कि हर कैटेगरी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को आकर्षक ईवी बाइक देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश क्रिकेट को नई पहचान देने की कोशिश टूर्नामेंट के आयोजक रिजवान सूर्या ने कहा कि, सूर्या कप का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बड़ा मंच देना और प्रदेश क्रिकेट को नई पहचान दिलाना है।
Source link
रायपुर में सूर्या कप सिल्वर लीग सीजन-8:44 टीमें, 900 खिलाड़ी और विजेता को 5 लाख रुपए का इनाम, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मिलेगी ईवी बाइक
















Leave a Reply