रायपुर से चलते ही साउथ-बिहार एक्सप्रेस का AC बंद:पैसेंजर गर्मी से बेहाल, शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा, यात्रियों ने की रिफंड की मांग




बिलासपुर में भीषण गर्मी के बीच रेलवे द्वारा यात्रियों को राहत देने के दावों के बावजूद, साउथ बिहार एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 03287) के B2 एसी कोच में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रायपुर से रवाना होने के कुछ ही देर बाद कोच का एयर कंडीशनिंग सिस्टम बंद हो गया, जिससे यात्री पूरी रात उमस और गर्मी से बेहाल रहे। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के रायपुर स्टेशन से छूटने के कुछ समय बाद ही B2 कोच का एसी काम करना बंद कर दिया। इसके बाद पूरा एसी कोच भट्ठी में तब्दील हो गया। यात्रियों ने महंगा किराया चुकाकर यात्रा की थी, लेकिन उन्हें आरामदायक सफर की बजाय भीषण गर्मी झेलनी पड़ी। कोच के अंदर का माहौल धीरे-धीरे दमघोंटू हो गया। महिलाएं हाथों से पंखा झलती नजर आई, बच्चे गर्मी से रो रहे थे और बुजुर्ग पसीने से तरबतर परेशान बैठे थे। यात्रियों ने रेलवे स्टाफ से शिकायत की, लेकिन उन्हें केवल यही आश्वासन मिलता रहा कि अगले स्टेशन पर एसी ठीक कर दिया जाएगा, जो कि नहीं हुआ। शिकायत के बाद भी स्टॉफ ने एसी नहीं सुधारा यात्रियों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी रेलवे स्टाफ ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। कोई तकनीकी खराबी बताता रहा तो कोई अगले स्टेशन पर ठीक होने का भरोसा देता रहा। लेकिन घंटों तक यात्रियों को राहत नहीं मिली। अब यात्रियों ने कार्रवाई और रिफंड की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *