रायसेन कलेक्टर बोले- पेयजल समस्या जल्द दूर करें:तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था और शिकायतों के समयसीमा में निराकरण के आदेश




रायसेन जिले में पेजयल समस्या को जल्द दूर करने और वैकल्पिक व्यवस्था करने के कलेक्टर के द्वारा निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने PHE अधिकारी को जल संकट होने पर सरकारी बोर अधिग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व प्रकरणों, धारणाधिकार मामलों, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश
कलेक्टर विश्वकर्मा ने नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण की एसडीएम तथा तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इन मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, धारणाधिकार के प्रकरणों पर चल रही कार्रवाई की भी समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि कोई भी प्रकरण अधिक समय तक लंबित न रहे। उन्होंने प्राप्त होते ही नियमानुसार कार्रवाई कर समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की भी अनुभागवार और तहसीलवार समीक्षा की गई, जिसमें संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कहा- प्राइवेट बोर भी अधिग्रहण कर सकते हैं
कलेक्टर ने नगरीय निकायों में पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कहीं से भी पेयजल समस्या की जानकारी मिलने पर तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों से कहा कि आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या होने पर प्राथमिकता से वैकल्पिक व्यवस्था की जाए और समस्याओं का शीघ्र निराकरण हो। आवश्यकतानुसार, बसाहटों में पेयजल समस्या के लिए निजी बोर का अधिग्रहण भी किया जाए। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारियों को पीडीएस का वितरण भी शीघ्र सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस बैठक में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, तहसीलदार और संबंधित विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *