![]()
रायसेन में माइनिंग विभाग ने मंगलवार को अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने देवरी, उदयपुरा और बाड़ी क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से रेत और गिट्टी का परिवहन कर रहे चार वाहनों को जब्त किया। यह कार्रवाई माइनिंग अधिकारी महेंद्र पटेल और इंस्पेक्टर अर्चना ताम्रकार के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान रेत खनिज का अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए दो डंपर पकड़े गए। माइनिंग विभाग की टीम ने जब्त किए गए सभी वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि खनिज नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
रायसेन में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई:माइनिंग विभाग ने 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 2 डंपर जब्त किए; देवरी, उदयपुरा और बाड़ी में कार्रवाई














Leave a Reply