रायसेन में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का विरोध:युवक कांग्रेस ने कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया, परीक्षा प्रणाली पर उठाए सवाल




रायसेन में गुरुवार को युवक कांग्रेस ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले के विरोध में प्रदर्शन किया। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। इस अभियान का नेतृत्व युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सोलंकी ने किया। छात्रों ने परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज कराया। सोलंकी ने कहा कि देश की प्रतिष्ठित नीट-यूजी परीक्षा बार-बार पेपर लीक और भ्रष्टाचार का शिकार हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे लाखों मेहनती छात्रों और उनके परिवारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सोलंकी ने कहा, “जो सरकार परीक्षा नहीं बचा सकी, वह युवाओं का भविष्य क्या बचाएगी।” आरोप- माफिया हावी हो गए हैं
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से परीक्षा प्रणाली की शुचिता समाप्त हो गई है और नकल माफिया हावी हो गए हैं। सोलंकी के अनुसार, केंद्र सरकार इस समस्या को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। युवक कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में कई बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, जिससे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *