![]()
रायसेन शहर के प्रेसीडेंसी कॉलेज में शनिवार को आठ फीट लंबा धमना प्रजाति का सांप घुस गया। कॉलेज परिसर में सांप दिखने के बाद लोगों ने तुरंत सर्प मित्र कैलाश गोंड को सूचना दी। गोपालपुर निवासी कैलाश गोंड बिना किसी सुरक्षा उपकरण के मौके पर पहुंचे और सांप का सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान कैलाश गोंड ने पाया कि सांप पहले से घायल था। इसके बाद वे उसे तत्काल पशु चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका उपचार किया। इलाज के उपरांत सांप को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। कैलाश गोंड लंबे समय से रायसेन नगर में सांपों का रेस्क्यू कर रहे हैं। शहर में किसी भी घर, मोहल्ले, कार्यालय या संस्थान में सांप निकलने पर लोग सबसे पहले कैलाश को ही बुलाते हैं। वे अब तक हजारों सांपों को बचा चुके हैं और कई लोगों की जान बचाने में मदद की है। कैलाश गोंड का कहना है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार यह कार्य कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें शासन, प्रशासन या नगर पालिका की ओर से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता या मानदेय प्राप्त नहीं होता। उन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, फिर भी वे लोगों की सुरक्षा के लिए हर सूचना पर तत्काल पहुंचते हैं।
Source link
रायसेन में प्रेसीडेंसी कॉलेज में घुसा आठ फीट लंबा सांप:बिना सुरक्षा उपकरण पहुंचे सर्प मित्र, घायल सांप का इलाज कर जंगल में छोड़ा















Leave a Reply