रावतपुर में कार मेट्रो पोल से टकराई:स्टेयरिंग फेल होने से हादसा, ड्राइवर मामूली घायल




कानपुर के रावतपुर में एक तेज रफ्तार कार का अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर मेट्रो के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड़ गए। एयर बैग खुलने से कार के ड्राइवर की जान बच गई वह मामूली रूप से घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु रूप से शुरू कराया। रात करीब दो बजे हुआ हादसा रावतपुर थाना क्षेत्र के अवधपुरी चौराहे के पास रात करीब दो नवाबगंज निवासी सुरजीत सिंह कार चला रहें थे। सुरजीत ने बताया की वह देर रात को एक कार्यक्रम से लौट रहें थे और नवाबगंज अपने घर जाते वक़्त रावतपुर के अवधपुरी के पास अचानक कार का स्टेरिंग फेल हो गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर मेट्रो के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं एयर बैग खुलने से उनको मामूली रूप से चोट आई। स्थानीय लोगों ने 112, नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही रावतपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और कार को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु रूप से शुरू करवाया थाना प्रभारी बोले- कल्याणपुर थाना प्रभारी कमलेश रॉय ने बताया की ड्राइवर ने स्टेयरिंग फेल होने की वजह से हादसा होना बताया कार चालक को मामूली रूप से चोट आई है।अगर कोई तहरीर देगा तो जाँच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *