![]()
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति के कमार दंपती ने प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर गुहार लगाई। पति-पत्नी ने जिला पंचायत सीईओ के सामने पैर पकड़कर और दंडवत प्रणाम कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर की मांग की। दंपती का कहना है कि उनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है और वे लंबे समय से मकान की मांग कर रहे हैं। कई बार आवेदन देने के बाद भी उन्हें घर नहीं मिल पाया। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं, सुशासन तिहार शिविर में मदद मांगने के 24 घंटे के भीतर उन्हें आवास निर्माण के लिए ढाई लाख रुपए की मंजूरी के साथ-साथ राशन कार्ड और जॉब कार्ड भी प्रदान किया गया। अधिकारी खुद उनके घर पहुंचकर यह सुविधा उपलब्ध कराई। पहले देखिए तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला दरअसल, यह घटना शुक्रवार को देवभोग जनपद क्षेत्र के माडागांव में आयोजित सुशासन तिहार शिविर की है। यहां ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान शिविर में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति के कमार दंपती पवन सिंह और उनकी पत्नी सुकदी बाई भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। दंपती देवभोग विकासखंड के बरही गांव का रहने वाला है। शिविर में पति-पत्नी जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर के सामने दंडवत प्रणाम करते हुए लेट गए और अधिकारी से खुद के लिए प्रधानमंत्री आवास के तहत घर दिलाने और राशन कार्ड की मांग की। दंपती का कहना था कि वे लंबे समय से आवास योजना का लाभ पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें पक्का मकान नहीं मिला है। अपनी परेशानी बताते हुए दंपती ने सीईओ के पैरों में गिर पड़े और जल्द से जल्द आवास दिलाने की गुहार लगाने लगे। वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने परिवार की बात सुनी और जांच के बाद नियम के अनुसार कार्रवाई करने और मदद का भरोसा दिया। आवेदन के 24 घंटे बाद अधिकारी खुद पहुंचे वहीं 24 घंटे के भीतर कमार दंपती को सरकारी सहायता मिल गई। उन्हें आवास निर्माण के लिए ढाई लाख रुपए की मंजूरी के साथ-साथ राशन कार्ड और जॉब कार्ड भी प्रदान किया गया। अधिकारी खुद उनके घर पहुंचकर यह सुविधा उपलब्ध कराई। शनिवार दोपहर को जनपद सीईओ बी.के. भगत और कार्यक्रम अधिकारी शिव कुमार नारंगे, सुकलीभाठा नवीन पंचायत के आश्रित ग्राम बरही स्थित पवन की झोपड़ी पहुंचे। उन्होंने दंपती को जीरामजी योजना का जॉब कार्ड और राशन कार्ड भेंट किया। सीईओ भगत ने बताया कि पवन सिंह कमार जनजाति से हैं, इसलिए उनका नाम प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जारी सर्वे में भी जोड़ा गया है। आगामी दो से तीन दिनों में उन्हें आवास निर्माण के लिए ढाई लाख रुपए की मंजूरी दे दी जाएगी। परिवार के मुखिया का बैंक खाता भी खोल दिया गया है और ग्राम पंचायत को परिवार को सभी प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Source link
राष्ट्रपति दत्तक पुत्र ने अधिकारी के पकड़े पैर,दंडवत किया प्रणाम,VIDEO:कहा-पीएम आवास के लिए कई बार दिया आवेदन, नहीं मिला घर; लाभ दिलाने पहुंचे CEO















Leave a Reply