राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर गरमाई सियासत:लखनऊ में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ कांग्रेसियों ने दी तहरीर




राहुल गांधी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद लखनऊ में सियासी माहौल गरमा गया है। भाजपा सरकार में स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हुसैनगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी और उनके परिवार को लेकर अभद्र एवं अपमानजनक बयान दिया। तहरीर में कहा गया है कि मंत्री ने गांधी परिवार की पीढ़ियों को “गद्दार” कहकर संबोधित किया, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। कांग्रेसी कार्यकर्ता नितांत सिंह उर्फ नितिन ने हुसैनगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित बयान से पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। साथ ही बयान का वीडियो लिंक और अन्य साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *