रिहायशी इलाके से 3 लाख के पटाखे जब्त:सीधी में अवैध पटाखों के जखीरे पर छापा, तीन घंटे तक चली कार्रवाई




सीधी जिले के सेमरिया बाजार में शनिवार शाम राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की। देवास हादसे के बाद प्रदेश व्यापी अलर्ट के तहत टीम ने एक घर में छिपाकर रखे गए 3 लाख रुपए से अधिक मूल्य के पटाखे जब्त किए। रिहायशी इलाके में भंडारण नायब तहसीलदार एकता शुक्ला और थाना प्रभारी केदार परौहा के नेतृत्व में टीम ने शाम 4 बजे उमेश पटाखा स्टोर पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि लाइसेंस होने के बावजूद सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मुख्य बाजार और घनी आबादी वाले क्षेत्र के भीतर एक घर में जमा की गई थी। विस्फोटक अधिनियम के तहत केस प्रशासन ने इस मामले में विस्फोटक अधिनियम 1884 और विस्फोटक नियम 2021 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, आबादी के बीच पटाखों का इतना बड़ा जखीरा किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकता था। सुरक्षा के मद्देनजर जारी रहेगा जांच अभियान नायब तहसीलदार ने बताया कि संभावित हादसों को रोकने के लिए लगातार सघन जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सेमरिया के अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी तलाशी ली जाए, जहां चोरी-छिपे पटाखों का भंडारण किए जाने की आशंका है। राजस्व और पुलिस के अधिकारी रहे शामिल तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई में राजस्व अमला और पुलिस बल मौजूद रहा। जब्त किए गए पटाखों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है और भंडार गृह को नियमों के उल्लंघन के चलते वैधानिक प्रक्रिया के दायरे में लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *