![]()
रीवा के समान थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हॉस्पिटल में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ में दहशत का माहौल बन गया। शॉर्ट सर्किट के बाद फैला धुआं और आग प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग अस्पताल के एक हिस्से में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। देखते ही देखते धुआं और आग की लपटें फैलने लगीं, जिससे परिसर में मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचा और फायर सिस्टम के सिलेंडरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया घटना के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और अन्य लोगों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। समय रहते मरीजों को बाहर निकाल लेने से किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर चोट की सूचना नहीं है। हालांकि आग के कारण कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में अव्यवस्था की स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में हालात सामान्य हो गए। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल रहा। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह घटना बड़े हादसे का रूप ले सकती थी। फिलहाल घटना की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।
Source link
रीवा के नेशनल हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:मरीज और परिजन बाहर भागे, प्रबंधन बोला- सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी















Leave a Reply