रीवा में महिला पर टांगी से जानलेवा हमला:मां-बेटी गंभीर घायल; जमीन सीमांकन को लेकर हुआ था विवाद




रीवा के मुहरवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर महिला और उसकी बेटी पर टांगी से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें डायल 112 की मदद से उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। घायल महिला पूनम पाठक ने बताया कि 1 मई को आरोपी अशोक कुशवाहा ने उसके घर से गेहूं चोरी किया था। मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी, जिसके बाद आरोपी ने पुलिस के सामने एक बोरी गेहूं वापस कर दिया था। पीड़िता का आरोप है कि उसी समय से आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था। जमीन पर जबरन पत्थर गाड़े, विरोध करने पर हमला पीड़िता के अनुसार, गुरुवार को आरोपी अपनी जमीन का सीमांकन करा रहा था। इस दौरान उसने कथित तौर पर उनकी जमीन पर पत्थर गाड़ने की कोशिश की। जब इसका विरोध किया गया, तो आरोपी अशोक कुशवाहा ने टांगी से हमला कर दिया। हमले में पूनम पाठक और उसकी मां विद्यावती पाठक गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया। अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। फिलहाल सेमरिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *