![]()
रीवा में मई की भीषण गर्मी लोगों की परेशानी लगातार बढ़ा रही है। शुक्रवार को शहर में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर साफ दिखाई दिया। दोपहर के समय बाजार और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही, जबकि लू जैसे हालात ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शुक्रवार को रीवा का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। तीन दिनों में लगातार बढ़ा पारा मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 12 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस था। 13 मई को तापमान बढ़कर 41 डिग्री पहुंच गया, जबकि 14 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लगातार बढ़ते तापमान से दिन में लू जैसे हालात बन रहे हैं। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 16 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं 17 और 18 मई को भी तेज गर्मी और साफ मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की सलाह मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। स्थानीय निवासी अजय साकेत ने बताया कि दोपहर में गर्म हवाओं के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। वहीं पूजा द्विवेदी ने कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी से बिजली की खपत बढ़ गई है और बाजारों में भीड़ कम दिखाई दे रही है
Source link
रीवा में लू जैसे हालात, घरों में कैद हुए लोग:मई की तपिश ने बढ़ाई परेशानी, 42 डिग्री पहुंचा तापमान















Leave a Reply