![]()
रीवा जिले में हुए सड़क हादसे में दो आर्यिकाओं की मौत के विरोध में सोमवार को कटनी में जैन समाज का गुस्सा फूट पड़ा। समाज के लोगों ने पैदल जुलूस निकाला और थाना तिराहा पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़ गए कि वे अपना ज्ञापन सिर्फ कलेक्टर को ही सौंपेंगे। रीवा हादसे में जैन समाज की दो आर्यिकाओं की मृत्यु से समाज में गुस्सा है। बड़ी संख्या में लोग जुलूस निकालते हुए शहर के मुख्य चौराहे थाना तिराहा पहुंचे। यहां जब प्रशासन की ओर से एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी ज्ञापन लेने आए, तो समाज के लोग भड़क गए। उनका कहना था कि मामला इतना संवेदनशील है कि कलेक्टर को खुद यहां आना चाहिए। कलेक्टर के न आने से नाराज लोग सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। नेताओं ने भी दिया समर्थन जैन समाज के इस आंदोलन को राजनीतिक समर्थन भी मिला। मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी और कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला सहित कई नेता और युवा कांग्रेस के सदस्य धरना स्थल पहुंचे। इन नेताओं ने भी समाज के साथ सड़क पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध जताया। विधायक ने प्रशासन से मांग की कि वे समाज की भावनाओं को समझें और तुरंत बात करें। जाम से थमी शहर की रफ्तार थाना तिराहे पर चक्काजाम होने की वजह से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। देर शाम तक समाज के लोग अपनी मांग पर डटे रहे और कलेक्टर के आने का इंतज़ार करते रहे। समाज में गहरा दुख धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि पूज्य आर्यिकाओं की मृत्यु से पूरे देश के जैन समाज को गहरा धक्का लगा है। उनकी मांग है कि शासन और प्रशासन इस मामले में संवेदनशीलता दिखाए और उनकी मांगों को गंभीरता से ले।
Source link
रीवा में साध्वियों को कार से कुचला, विरोध में प्रदर्शन:कटनी में कलेक्टर से ज्ञापन लेने की मांग पर सड़क जाम, भाजपा-कांग्रेस भी शामिल
















Leave a Reply