रेडियो पर विरेंद्र सिंह की चर्चा का प्रसारण आज



पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे विरेंद्र सिंह को आकाशवाणी रायपुर द्वारा विशेष चर्चा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर लगभग 30 मिनट की विशेष चर्चा की रिकॉर्डिंग की गई। चर्चा के दौरान ग्रीन कमांडो विरेंद्र सिंह ने पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, जल संरक्षण तथा लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक जिम्मेदारी बन चुका है। आकाशवाणी रायपुर द्वारा रिकॉर्ड किए गए इस विशेष कार्यक्रम का प्रसारण शुक्रवार 22 मई को इनसे मिलिए कार्यक्रम के तहत किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *