रेमो डिसूजा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन महाकाल की शरण में:महाकाल मंदिर में तीनों ने की भस्म आरती, नंदी पूजन कर बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद




श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह प्रसिद्ध कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा, फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और अभिनेता विक्की जैन दर्शन करने पहुंचे। तीनों ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान श्री महाकालेश्वर का आशीर्वाद लिया। रेमो डिसूजा अपनी पत्नी के साथ, जबकि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन तड़के करीब 3 बजे भस्म आरती में शामिल होने मंदिर पहुंचे। सभी ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी। इस दौरान तीनों भक्ति में लीन नजर आए। करीब दो घंटे तक आरती में शामिल रहने के बाद उन्होंने नंदी जी का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के माध्यम से जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी बॉलीवुड सितारों का स्वागत और सम्मान किया गया। यह पहला मौका नहीं है जब रेमो डिसूजा और अंकिता लोखंडे बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हों। अंकिता लोखंडे कुछ दिन पहले भी अपने पति के साथ महाकाल मंदिर आई थीं, जबकि रेमो डिसूजा भी कई बार बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *