रेलवे स्टेशन पर पेयजल संकट से परेशानी



भास्कर संवाददाता | बीनागंज चांचौड़ा-बीनागंज रेलवे स्टेशन पर इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच स्टेशन पर यात्रियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। स्टेशन पर लगे वाटर कूलर या तो बंद पड़े हैं या उनमें पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में स्टेशन पर स्वच्छ और ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था होना आवश्यक है, लेकिन रेलवे प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। कई यात्रियों को मजबूरी में बाजार से महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन पर जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। लोगों का कहना है कि अन्य रेलवे स्टेशनों पर गर्मी को देखते हुए अतिरिक्त वाटर कूलर और पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, लेकिन चांचौड़ा-बीनागंज स्टेशन पर अब तक पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। यात्रियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे रेलवे प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *