"रे हम तो गुंडे हैं मैडम जी, गुंडागर्दी करते हैं":रीवा में DJ की धुन पर पिस्टल लहराकर नाचे नाबालिग, वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया




रीवा जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर में बेखौफ अपराधी और नाबालिग सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन कर दहशत फैलाते नजर आ रहे हैं, जबकि पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कबाड़ी मोहल्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लड़के एक कमरे के अंदर डीजे की तेज धुन पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके हाथों में पिस्टल जैसे अवैध हथियार नजर आ रहे हैं, जिन्हें वे लहराकर अपना रौब दिखा रहे हैं। वीडियो में डीजे की धुन पर नाबालिग हथियार लहराते हुए नाच रहे
वीडियो में हथियार लहराते दिखाई दे रहे नाबालिग कबाड़ी मोहल्ला वार्ड क्रमांक 19 का निवासी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में लगातार बढ़ रही मारपीट, चाकूबाजी और हत्या की घटनाओं के बावजूद पुलिस अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही है। यही वजह है कि अब 16 से 18 साल तक के नाबालिग भी हाथों में अवैध हथियार लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रहे हैं। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे युवकों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *