लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में मुफ्त प्रसव की सुविधा:नॉर्मल से लेकर सिजेरियन डिलीवरी फ्री, आर्थिक सहायता भी मिलेगी




लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज ने मातृ-शिशु सुरक्षा के लिए पहल की है। इसके लिए एराज शिशु-मां सुरक्षा (एसएमएस) योजना शुरू की गई है। इसके तहत सामान्य या ऑपरेशन से प्रसव मुफ्त में किए जाएंगे। साथ ही जच्चा-बच्चा की दवा, जांच और खाना भी मुफ्त मिलेगा। यह सुविधा महिला के अस्पताल में भर्ती रहने तक मिलेगी। अस्पताल से छुट्टी के दिन महिला और उसके बच्चे के पौष्टिक आहार व पालन पोषण के लिए 2500 रुपये की आर्थिक सहायता और बेबी किट भी दी जाएगी। पहली बार इस योजना का आगाज कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख डॉ. एसपी जैसवार ने बताया कि किसी निजी मेडिकल कॉलेज या अस्पताल की ओर से इस तरह की योजना पहली बार शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि यहां सभी तरह की बीमारियों का इलाज और सुविधाओं के साथ नॉर्मल डिलीवरी की व्यवस्था पहले से निशुल्क है। अब सिजेरियन डिलीवरी को भी मुफ्त कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *