![]()
लखनऊ मेट्रो में हाउसकीपिंग कर्मचारियों ने शनिवार विरोध प्रदर्शन किया। मानदेय वृद्धि, बोनस, आकस्मिक अवकाश और वेतन कटौती समेत विभिन्न मांगों को लेकर चारबाग मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-4 पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले सात वर्षों से उनका मानदेय नहीं बढ़ाया गया है। वर्तमान में उन्हें मात्र 10,800 रुपए प्रति माह दिए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हर महीने बिना बताए वेतन में कटौती कर दी जाती है, जिसके चलते कर्मचारियों के हाथ में केवल 7 से 8 हजार रुपए ही पहुंच पाते हैं। उन्होंने कहा कि नियमों को ताख पर रखकर श्रमिकों की मजदूरी दर में कटौती की जा रही है। नौकरी से निकालने की धमकी दी श्रमिकों को किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार की तरफ से श्रमिकों के हित में बनाए गए कानून का मेट्रो में कार्यरत हाउसकीपिंग कर्मचारियों को लाभ नहीं दिया गया। वेतन वृद्धि और सुविधाओं की मांग के लिए आवाज उठाते है तो नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी अलका वर्मा ने कहा- मेट्रो में कार्यरत हाउसकीपिंग कर्मचारियों का मासिक मानदेय कम से कम 14 हजार रुपए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन, सेलरी स्लिप, बोनस और महीने में चार आकस्मिक अवकाश जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलना संवैधानिक अधिकार है। पर्याप्त वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो कार्य बहिष्कार करेंगे। आंदोलन करने पर बाध्य ना करें हाउसकीपिंग कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराएगा। मेट्रो प्रशासन हम लोगों को कार्य बहिष्कार और आंदोलन करने पर बाध्य ना करें।
Source link
लखनऊ चारबाग मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शन:वेतन बढ़ौतरी की मांग को लेकर हाउसकीपिंग कर्मचारियों ने जताई नाराजगी














Leave a Reply