लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2026 मनाया गया:नई 3डी फिल्म 'एलियंस अमंग द स्टार्स' का हुआ लॉन्च




लखनऊ के आंचलिक विज्ञान नगरी में रविवार को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया था। दिनभर चले कार्यक्रमों में 800 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और विज्ञान प्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नई 3डी फिल्म ‘एलियंस अमंग दा स्टार्स’का शुभारंभ रहा। पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी ने इसका उद्घाटन किया। डॉ. रस्तोगी प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता होने के साथ-साथ सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक भी हैं। भारतीय विज्ञान संचार समिति के अध्यक्ष डॉ. वी.पी सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। एग्जिबिट हंट प्रतियोगिता’ से हुई उद्घाटन के बाद डॉ. अनिल रस्तोगी ने विद्यार्थियों के साथ फिल्म देखी। इस 3डी फिल्म में अंतरिक्ष और एलियंस की दुनिया को रोमांचक तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिसे बच्चों ने काफी सराहा।कार्यक्रम की शुरुआत ‘एग्ज़िबिट हंट प्रतियोगिता’ से हुई। इसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनों से जुड़े सवालों और गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे उनमें विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ी। अपने संबोधन में डॉ. अनिल रस्तोगी ने अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की थीम ‘एक विभाजित दुनिया को एकजुट करते संग्रहालय’पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संग्रहालय केवल पुरानी वस्तुओं को संरक्षित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को ज्ञान और संस्कृति से जोड़ने का सशक्त जरिया भी हैं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आंचलिक विज्ञान नगरी के केंद्र प्रमुख स्वरूप मंडल ने आगंतुकों को नई 3डी फिल्म और विज्ञान प्रदर्शनों का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने आगामी समर वेकेशन हॉबी कैंप की भी जानकारी दी और बच्चों से इसमें भाग लेने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *