लखनऊ में अंसल भूमि घोटाले की CBI जांच शुरू::LDA से मांगे 13 बिंदुओं पर मूल दस्तावेज, तुलसियानी को जमीन बेचने पर भी सवाल




लखनऊ में चर्चित सुशांत गोल्फ सिटी भूमि घोटाले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपने हाथ में ले ली है। CBI ने 8 अप्रैल 2026 को अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद एजेंसी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से 13 बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी और मूल दस्तावेज तलब किए हैं। CBI ने दो दिन पहले LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को पत्र भेजा। इसमें बताया गया कि केस संख्या RC 219 2026 E 0008 के तहत IPC की धारा 120-B, 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच की जा रही है। एजेंसी ने पूछा है कि अंसल को जमीन किस प्रक्रिया और किन शर्तों पर आवंटित की गई थी। तुलसियानी बिल्डर को जमीन बेचने पर सवाल CBI ने यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड को ग्रुप हाउसिंग परियोजना के लिए जमीन किस नियम या नीति के तहत ट्रांसफर की। इसके लिए जारी NOC, अनुमति पत्र और लाइसेंस संशोधन से जुड़े रिकॉर्ड भी मांगे गए हैं। टाउनशिप नीति और मॉर्गेज जमीन की पड़ताल जांच एजेंसी ने उस टाउनशिप नीति की प्रति भी मांगी है जिसके तहत अंसल को टाउनशिप विकसित करने का लाइसेंस मिला था। साथ ही यह जानकारी भी तलब की गई है कि परियोजना के लिए कौन-कौन सी जमीन मॉर्गेज रखी गई थी, बाद में उनमें क्या बदलाव हुए और नियम उल्लंघन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज हुआ या नहीं। CBI ने उन अधिकारियों के नाम, पदनाम और संपर्क विवरण भी मांगे हैं जिन्होंने परियोजना से जुड़ी फाइलों पर काम किया। धारा 91 के तहत जारी हुआ नोटिस CBI ने निर्देश दिया है कि सभी मूल दस्तावेज नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में प्रस्तुत किए जाएं। एजेंसी ने इसे दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 91 के तहत जारी नोटिस माना है और मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है। LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि CBI ने अप्रैल में केस दर्ज किया था। एजेंसी द्वारा मांगे गए कुछ दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं, जबकि बाकी रिकॉर्ड भेजे जा रहे हैं।
CBI ने LDA से मांगे ये अहम दस्तावेज जमीन आवंटन से जुड़ी पूरी फाइल लीज डीड और एग्रीमेंट स्वीकृत भवन मानचित्र और मूल नक्शे बिल्डर द्वारा किए गए भुगतान और लीज रेंट का रिकॉर्ड भुगतान प्राप्त करने वाले खातों का विवरण कंप्लीशन और ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट LDA और बिल्डर के बीच पूरा पत्राचार परियोजना देखने वाले अधिकारियों के नाम और संपर्क विवरण टाउनशिप लाइसेंस नीति और उसकी शर्तें ग्रुप हाउसिंग लाइसेंस के लिए जमा शुल्क का ब्यौरा तुलसियानी को जमीन बेचने की अनुमति से जुड़े दस्तावेज मॉर्गेज जमीन और उसमें हुए बदलावों का रिकॉर्ड निरीक्षण रिपोर्ट और नियम उल्लंघन से जुड़े मुकदमों की जानकारी अंसल पर लगे हैं ये बड़े आरोप बिना पूरी जमीन खरीदे हजारों लोगों को प्लॉट और मकान बेचने का आरोप दो हजार से अधिक खरीदारों को अब तक कब्जा नहीं मिला यूपी रेरा की करीब 80 करोड़ रुपये की रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) लंबित LDA के पास मॉर्गेज 413 एकड़ जमीन बेचने का आरोप कॉलोनी में सड़क, पार्क और सब-स्टेशन जैसे विकास कार्य अधूरे छोड़ने का आरोप गोल्फ कोर्स की जमीन बेचने का आरोप करीब 400 करोड़ रुपये की ग्राम समाज की जमीन बेचने का आरोप नक्शा पास कराने का 30 करोड़ रुपये शुल्क LDA को न देने का आरोप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *