![]()
लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित गोल मार्केट में बुधवार रात चलती केटीएम बाइक में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब नौ बजे की है। बाइक से धुआं और आग की लपटें उठती देख सवार युवक ने फौरन कूदकर अपनी जान बचाई। देखते-देखते करीब 10 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के समय गोल मार्केट में बुधवार बाजार लगा हुआ था। जिससे इलाके में काफी भीड़ थी। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महानगर अखिलेश मिश्रा, चौकी इंचार्ज आर्यन शर्मा और महानगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Source link
लखनऊ में चलती केटीएम बाइक बनी आग का गोला:10 फीट ऊंची लपटें निकलीं, युवक ने कूदकर बचाई जान














Leave a Reply