लखनऊ में परिवार की अहमियत पर चर्चा:बदलते दौर और टूटते रिश्तों के बीच हुई खास बातचीत




लखनऊ में रविवार को बदलते दौर और टूटते रिश्तों के बीच परिवार की अहमियत पर एक विशेष चर्चा आयोजित की गई। आशियाना परिवार द्वारा सेक्टर-के पार्क में आयोजित सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि आज तमाम चुनौतियों के बावजूद परिवार ही समाज की सबसे मजबूत और आवश्यक इकाई है। उन्होंने इसे ही संस्कारों और सामाजिक संतुलन को बनाए रखने वाली वास्तविक शक्ति बताया। डॉ. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समय के साथ बहुत कुछ बदल गया है, और लोगों में संवेदना, करुणा तथा दया भाव कम होते जा रहे हैं। ऐसे दौर में परिवार के भीतर संतुलन बनाए रखना, बच्चों को संस्कार देना और उन्हें समाज के लिए उपयोगी बनाना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सुखी और समृद्ध परिवार ही एक बेहतर समाज की नींव रखते हैं। आधुनिक जीवनशैली ने पारिवारिक मूल्यों को प्रभावित किया उन्होंने देश-विदेश के कई उदाहरण देते हुए बताया कि आधुनिक जीवनशैली ने पारिवारिक मूल्यों को प्रभावित किया है। हालांकि, वे परिवार जो अपने संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारियों को बचाए हुए हैं, वही समाज को सही दिशा प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक आरडी द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया और आशियाना परिवार की 26 वर्षों की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था लगातार लोगों को जोड़ने और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने का कार्य कर रही है। ये रहे मौजूद इस अवसर पर डॉ. दिनेश शर्मा ने आशियाना परिवार से जुड़े कलाकारों, साहित्यकारों और पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में किशोर चतुर्वेदी, रश्मि चतुर्वेदी, सुनील शुक्ला, रत्ना शुक्ला, राजवीर रतन, ज्योति किरन रतन, रविनाथ मिश्र, रत्नेश मिश्र, मिथिलेश लखनवी, डॉ. मनीषा मिश्रा, सुरेश कुशवाहा, शबाहत हुसैन विजेता, आनंद अस्थाना, कांतिका मिश्रा, नवेद शिकोह और खुर्रम निजामी शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *