लखनऊ में बड़े मंगल पर धार्मिक आयोजनों में पहुंचीं मेयर:कई स्थानों पर किया प्रसाद वितरण, सुख-समृद्धि की कामना




ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर राजधानी में आयोजित सुंदरकांड पाठ, विशाल भंडारों और धार्मिक आयोजनों में मेयर सुषमा खर्कवाल पहुंची। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मेयर सबसे पहले हजरतगंज स्थित मीडिया पॉइंट पर उत्तर प्रदेश फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में पहुंचीं। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सभी का अभिवादन किया। मेयर ने किया प्रसाद वितरण इसके बाद वह गोमतीनगर स्थित सहारा बाजार के निकट विभूति खंड में आयोजित 17वें विशाल भंडारे में शामिल हुईं। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता प्रदीप सिंह बब्बू के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की महापौर ने सराहना की। इंदिरानगर के सी-ब्लॉक स्थित अग्रवाल प्लाजा में सीता मईया रसोई द्वारा आयोजित 22वें सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे में भी महापौर पहुंचीं। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री संदीप पाठक और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बोली एकता और सद्भाव को मजबूत कर रहे मेयर अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ द्वारा इंदिरानगर में आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे में भी शामिल हुईं। वहीं ऐशबाग के मालवीय नगर स्थित ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के 17वें विशाल भंडारे में भी उन्होंने सहभागिता की। कार्यक्रम में भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अलीगंज के रवींद्र गार्डन, सेक्टर-ई में आयोजित विशाल भंडारे में भी महापौर ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया। इसके अलावा भूतनाथ क्षेत्र में व्यापार मंडल द्वारा आयोजित तीसवें विशाल भंडारे में भी उन्होंने उपस्थिति दर्ज कराई। मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि बड़ा मंगल केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *