![]()
लखनऊ में बुधवार रात को बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने आधी रात में कई पावर हाउस का घेराव किया। लोगों के गुस्से को देखकर बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पावर हाउस को छोड़कर भाग गए। पावर हाउसों की भी बत्ती गुल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन लोग बिजली आपूर्ति बहाल होने पर पावर हाउसों से नहीं हटने की जिद पर अड़े रहे। इस पर पावर हाउसों पर पुलिस तैनात रही। उतरेठिया न्यू और ओल्ड पावर हाउस का करीब 400 लोगों ने घेराव किया। बीबीएयू पावर हाउस पर देर रात को लोगों ने हंगामा किया। इसके पहले मंगलवार रात में भी कई पावर हाउसों पर जबरदस्त हंगामा हुआ था। बुधवार दिन में लखनऊ पश्चिम विधानसभा के विधायक अरमान खान तालकटोरा पावर हाउस पर धरने पर बैठ गए थे। देखिए 4 तस्वीरें… 25 हजार आबादी को समस्या पर बवाल केसरी खेड़ा के स्थानीय पार्षद देवेंद्र सिंह यादव जीतू ने बताया कि सूर्य नगर के ट्रांसफार्मर आए दिन खराब हो जाता है। इसकी शिकायत पर बिजली विभाग के लोग सुबह बनाते हैं। रात में फिर बिजली चली जाती है। इसके कारण 25 हजार की आबादी प्रभावित है। आज करीब 1 हजार की संख्या में आक्रोशित लोगों पावर हाउस का घेराव कर लिया। मौके पर बिजली विभाग को लेकर जमकर नारेबाजी की। बिजली विभाग के लोग लोगों का फोन तक नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में समस्या बढ़ गई है। कोई सुनने वाला नहीं है। देर शाम करीब 7 बजे से बिजली कटी। इसके बाद देर रात तक लोग पॉवर हाउस के बाहर प्रदर्शन करते रहे। लोगों के विरोध पर एसएसओ भागा नादरगंज के अंबेडकर पावर पर बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन स्थानीय लोगों ने किया है। उनका कहना है कि आए दिन बिजली कटौती से परेशान हो गए हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। लोगों के विरोध के बीच पॉवर हाउस को एसएसओ सहित अन्य अधिकारी छोड़कर भाग गए। काकोरी में भी जोरदार प्रदर्शन
काकोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जनता विहार कॉलोनी में पिछले चार दिनों से गंभीर बिजली संकट बना हुआ है। कॉलोनी में पूरे दिन मात्र 2-3 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। लो वोल्टेज और कभी-कभी हाई वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत भी बढ़ गई है।आक्रोशित उपभोक्ताओं ने मंगलवार रात करीब 8 बजे एफसीआई पावर हाउस पहुंचकर घेराव किया। पावर हाउस का गेट बंद रहा और कोई बिजली कर्मी समस्या सुनने नहीं पहुंचा। प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला। कॉलोनी निवासियों अमित कुमार, रमेश राजपूत, शिवम गौतम, आदित्य कश्यप, रोहित गुप्ता समेत कई लोगों ने बताया कि कॉलोनी में सिर्फ एक ट्रांसफार्मर है और तारों की भी समस्या है। द्वारिकापुरी और आदर्श विहार में आधी कॉलोनी में बिजली है तो आधी में अंधेरा है। काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया। पुलिस ने देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। बिजली के खंभे में लगी भीषण आग त्रिवेणी नगर-3 स्थित त्रिकोणेश्वर मंदिर बांधा के पास खंभे में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी गई, लेकिन विभाग की ओर से फोन तक नहीं उठाया गया। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की इस बड़ी लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आग लगने के दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। राजाजीपुरम में भी बिजली कटौती पर विरोध मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड राजाजीपुरम सी ब्लॉक में बत्ती ना आने पर उत्कर्ष शिकायत करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सेक्टर 12 सेक्टर ए इन सब इलाकों में आज कई दिनों से बत्ती आ रही है जा रही है। कंप्लेंट लिखने पर कहा जाता है कि हमारे पास लाइनमैन नहीं है। कुछ समय लगेगा 7:00 बजे से गई बत्ती रात के 11 बज रहे हैं। अभी तक नहीं आई । फैजुल्लागंज में देर रात ट्रांसफार्मर में लगी आग फैजुल्लागंज में देर रात ट्रांसफार्मर में आग लगने पर लोगों के घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे परेशान लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मामले में तुरंत लेसा अधिकारियों को फोन किया गया। जेई ने फोन नहीं उठाया तो एसडीओ को फोन किया गया। आरोप है इसके बाद स्थानीय लोगों में ही दो पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई। सारीपुर में बिजली कटौती से लोग सड़कों पर उतर आए राजाजीपुरम स्थित सारीपुर इलाके में बिजली कटौती से परेशान लोग सड़कों पर उतर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब वह शिकायत लेकर उपकेंद्र पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि लाइनमैन नहीं है, इसलिए फिलहाल फॉल्ट ठीक नहीं हो पाएगा। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं, लेकिन लंबे समय से बिजली नहीं आने के कारण परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटने से नाराज उपभोक्ताओं का हंगामा पार्क रोड स्थित कसमंडा हाउस के सामने ट्रांसफार्मर में आग लग गई। सूचना मिलते ही थाना हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली विभाग व दमकल कर्मियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। वहीं तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित अपट्रान उपकेंद्र पर देर रात बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। देर रात तक लोग बिजली संकट से परेशान रहे। उधर जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-6 पावर हाउस पर भी उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोग उपकेंद्र के अंदर जमीन पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
Source link
लखनऊ में बिजली कटौती पर आधी रात को बवाल:गुस्साए लोगों ने कई पावर हाउस घेरा, अफसर-कर्मचारी भागे; पुलिस तैनात














Leave a Reply