लखनऊ में हीट वेव-वार्म नाइट का अलर्ट:45 डिग्री तक जा सकता है तापमान, 40km की रफ्तार से चलेंगे हवा के झोंके




लखनऊ में आज वार्म नाइट के साथ में हीट वेव का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। दिन में 40 किलोमीटर की रफ्तार से पछुवा हवा के झोंके चलेंगे। इससे स्थिति और खराब होगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 57 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 20 फीसदी रही। दिन में सुबह 6 बजे से ही तेज चटक धूप निकली रही। रात में भी अधिक गर्मी बनी रही। मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी प्रदेश में गर्मी और लू का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ज्यादा दिक्कत हो सकती है। बाहर काम करने वाले मजदूरों और धूप में लंबे समय तक रहने वालों को लू लगने और शरीर में पानी की कमी होने का खतरा है। मौसम विभाग ने कहा है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा गर्मी रहेगी। इस दौरान सिरदर्द, चक्कर, कमजोरी, घमौरियां और हीट स्ट्रोक जैसी परेशानी हो सकती है। इस समय यह करें- कम बारिश का अनुमान, खेती पर पड़ेगा असर मौसम विभाग के ताजा दीर्घकालिक पूर्वानुमान के मुताबिक, साल 2026 में उत्तर प्रदेश में मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार कई वैश्विक मौसम कारक बारिश को प्रभावित कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी गोलार्द्ध और यूरेशिया में सर्दियों व वसंत के दौरान बर्फ का फैलाव सामान्य से थोड़ा कम रहा है। हिंद महासागर में अभी तटस्थ स्थिति है, जो मानसून के अंत तक सकारात्मक रूप ले सकती है। इसके बावजूद प्रशांत महासागर में चल रही कमजोर ला-नीना स्थिति जून तक खत्म होकर तटस्थ हो जाएगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून के दौरान अल-नीनो जैसी परिस्थितियां बनने की आशंका है, जो आमतौर पर भारत में बारिश कम करती हैं। यही वजह है कि मौसम विभाग ने यूपी और लखनऊ में इस बार कुल मानसूनी बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह अनुमान सही साबित होता है तो इसका असर खेती और जल संसाधनों पर पड़ सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *