![]()
लखनऊ विश्वविद्यालय में ड्रेस कोड लागू किए जाने के विरोध में छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन नियमों के नाम पर उनका उत्पीड़न कर रहा है, जिससे समस्याएं बढ़ रही हैं।प्रदर्शन के दौरान छात्र भवन चौराहे पर छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विश्वविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान छात्रों ने सड़क पर लेटकर ड्रेस कोड का विरोध किया है। इसके बाद पुलिस उन्हें उठाकर ले गई। 3 तस्वीरें देखिए… ‘मनमर्जी नहीं चलेगी’ छात्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की तरफ से विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में गलत तरीके से ड्रेस कोड का नियम लागू किया गया है। छात्र इसके खिलाफ संगठित हैं। हम इसे नहीं मानेंगे। यह मनमर्जी नहीं चलेगी। इस दौरान छात्रों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा है। ‘स्कूल में ड्रेस होता है, यूनिवर्सिटी में नहीं’ छात्र अमितेश पाल ने कहा कि बीते कुछ दिनों पहले राज्यपाल महोदया ने ड्रेस कोड लागू किया है। हम इसके खिलाफ हैं। अगर एकजुटता लानी है तो शिक्षा में दीजिए। शिक्षा में समानता नहीं दे पा रहे हैं। भारत के सामाजिक और शिक्षा क्षेत्र में समानता नहीं है तो यूनिवर्सिटी में इसे लागू कर क्या करेंगे। छात्र को पहली कक्षा से लेकर 12 क्लास तक ड्रेस कोड में ही रहना होता है। क्या छात्र जीवन भर ड्रेस पहनता रहेगा। क्या हम लोग जीवन भर ड्रेस पहनेंगे। स्कूल में ड्रेस होता है, यूनिवर्सिटी में नहीं।
Source link
लखनऊ विश्वविद्यालय में ड्रेस कोड के विरोध में प्रदर्शन:स्डूटेंड सड़क पर लेटे, जमकर की नारेबाजी















Leave a Reply