ललितपुर में मां-बेटे के शव कुएं में मिले:महिला एक महीने से मायके में रह रही थी, रात में घर से निकली थी




ललितपुर के म्यांव गांव में मंगलवार सुबह मां और उसके तीन साल के बेटे के शव एक कुएं में मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय रानी कुशवाहा पत्नी जहर के रूप में हुई है, जो अपने तीन वर्षीय बेटे व्योम के साथ सोमवार रात शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह गांव के बाहर स्थित कुएं में मां-बेटे के शव पानी में तैरते हुए पाए गए। परिजनों के अनुसार, रानी पिछले एक महीने से अपने मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। पुलिस मामले में आत्महत्या की आशंका जता रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। तालबेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि मां-बेटे के शव कुएं में मिले हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *