![]()
राजनांदगांव जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालबाग थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर की बाड़ी से गांजे के पौधे जब्त किए हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षकअंकित शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश पुलिस को 22 मई को सूचना मिली थी कि ग्राम मोहभट्टा (चमारराय टोलागांव) निवासी तुलेश्वर साहू (25) अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रहा है। सूचना मिलते ही लालबाग थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। जड़ सहित जब्त किए गए पौधे तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जड़ सहित 6 हरे गांजे के पौधे बरामद किए। जब्त पौधों की अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 218/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(क)(i) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आरोपी भेजा गया जेल गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने लोगों से मांगा सहयोग राजनांदगांव पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि आसपास होने वाली नशे की खरीद-बिक्री या अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस पूरी कार्रवाई में लालबाग थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल, उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, आरक्षक कमलेश सहारे, राकेश धुर्वे, बर्मा प्रसाद और तामेश्वर वर्मा सहित थाना स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Source link
लालबाग पुलिस की अवैध गांजा खेती पर कार्रवाई:राजनांदगांव में घर की बाड़ी में उगाए जा रहे गांजे के 6 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार














Leave a Reply