लोहिया अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से केबल में आग लगी:फर्रुखाबाद में बिजली आपूर्ति ठप, कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू




फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में रविवार देर शाम शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली केबल में आग लग गई। रविवार देर शाम शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली केबल में आग लग गई। आग महिला अस्पताल के पास लगे विद्युत निगम के ट्रांसफार्मर और पैनल के समीप शुरू हुई और कुछ ही देर में केबल जलते हुए नीचे पड़े कूड़े के ढेर पर गिर गई, जिससे वहां भी आग फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही विद्युत निगम कर्मचारियों ने एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी, ताकि आग और न बढ़े। करीब 15 मिनट तक केबल जलती रही, जिसके बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। बाद में बिजली आपूर्ति फिर से शुरू कर दी गई। हालांकि, देर रात तक अस्पताल में बिजली ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। बताया जा रहा है कि गर्मियों में अस्पताल परिसर में ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड पड़ने के कारण इस तरह की दिक्कतें अक्सर सामने आती हैं। पिछले वर्ष भी इसी तरह की समस्या हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *