वक्फ संपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग:लखनऊ में मौलाना बोले- 31 हजार संपत्तियां रद्द होना चिंताजनक, दुरूपयोग से बचाने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए




लखनऊ में मुस्लिम धर्म गुरुओं की मांग वक्फ संपत्तियों को दर्ज करने की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग किया । यूपी में 31 हजार से ज्यादा वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है । केंद्र सरकार के निर्देश पर पिछले साल सभी वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन उम्मीद पोर्टल पर शुरू किया गया था। जिसके बाद शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने मांग की कि अंतिम तारीख में छूट दी जाए। मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि 31000 हजार से अधिक की वक्फ संपत्ति रद्द होना चिंता का विषय है। इसके बहुत सारे कारण हो सकते हैं । इन सभी 31000 संपत्तियों का वक्फ बोर्ड को ब्योरा लेना चाहिए। ये कई सौ साल पुरानी संपत्तियां है। जिसके कागजात का सही सलामत होना थोड़ा दुश्वार है । ये वक्फ में दर्ज है या नहीं इनका नक्शा क्या कहता है ये सब देखना चाहिए। वक्फ पोर्टल से जल्दबाजी में हटा देना ठीक नहीं है। मौलाना ने कहा कि अगर जल्दबाजी में फैसला लिया जाएगा तो जिसके पास इस तरह की संपत्ति है वह उसका दुरुपयोग करने के लिए आजाद हो जाएंगे । इन सभी संपत्तियों को वक्त बोर्ड में रखा जाए अगर ऐसा नहीं होता है तो इनका दुरुपयोग निश्चित है। इसलिए जो 5 जून 2026 अंतिम तारीख है उसे बढ़ा दिया जाए और जो 31000 संपत्तियों के दावेदार हैं इन्हें अधिक समय दिया जाए कि अपने कागजात दुरुस्त करके दावेदारी पेश करें। इसे किसी भी स्थिति में वक्फ के बाहर न जाने दिया जाए। ये वक्फ बोर्ड और दावेदार दोनों के लिए ले अच्छा नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *