वनांचल में जल संरक्षण की पहल सोखता गड्ढों का निर्माण कर रहे




ग्राम पंचायत भेड़ागढ़, आगरपानी समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोखता गड्ढों का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। बढ़ते जल संकट व भूजल स्तर में लगातार गिरावट को देखते हुए पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा यह पहल शुरू की गई है, जिससे वर्षा जल का संरक्षण हो सके और पानी का स्तर बनाए रखने में मदद मिले। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का पानी अक्सर बहकर नालों और नदी-नालों में चला जाता है, जिससे जल का उचित उपयोग नहीं हो पाता। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए गांवों में विभिन्न स्थान पर सोखता गड्ढे खोदे जा रहे हैं। इन गड्ढों के माध्यम से बारिश का पानी जमीन के भीतर समाहित होगा, जिससे भूजल स्तर में सुधार आने की संभावना जताई जा रही है। इससे एक ओर जहां गंदे पानी की निकासी बेहतर होगी, वहीं दूसरी ओर गांवों में कीचड़ और जलभराव जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार जल संरक्षण के कार्य लगातार होते रहे तो आने वाले वर्षों में पानी की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *