वाराणसी से मुंबई-बंगलूरू और हैदराबाद की फ्लाइट तीन गुना महंगी:छुटि्टयां होते ही एयरलाइंस की मनमानी, विदेश यात्रा पर टिकट 30% बढ़ी




वाराणसी एयरपोर्ट से अब दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जाना महंगा होगा। बनारस से उड़ने वाली इन फ्लाइट में यात्रियों को आम दिनों की तुलना में तीन गुना तक भुगतान देना होगा। इसके साथ ही मध्यप्रदेश और नेपाल समेत अन्य फ्लाइटों में नए किराए का टिकट लेना पड़ेगा। वहीं विदेश जाने वाली उड़ानों के किराये में करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। माना जा रहा है एक ओर गर्मी की छुट्टियां में यात्रियों का फ्लो बढ़ेगा। बच्चे अभिभावकों के साथ अलग-अलग शहरों में छुट्टियां बिताने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते विमानन कंपनियों ने किराये में भारी बढ़ोतरी कर दी है।
लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से प्रतिदिन 80 से 90 विमानों का आवागमन होता है। विस्तारीकरण के बीच उड़ानों की संख्या में कम हुई है जिसके साथ ही फ्लाइट सीमित हो गई हैं। गर्मी के कारण लोग हिल स्टेशनों की ओर रुख कर रहे हैं। लोग बच्चों और परिवार के साथ शिमला, दार्जिलिंग, मेघालय, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के विभिन्न शहरों की यात्रा पर जा रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विमानन कंपनियों ने किराये बढ़ा दिए हैं। मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद के किराये में जहां दो से तीन गुना तक वृद्धि हुई है, छह हजार से 15 हजार तक पहुंचा मुंबई का किराया वाराणसी से मुंबई जाने वाले यात्रियों की बड़ी संख्या है। केवल ट्रेन ही नहीं व्यापारीवर्ग फ्लाइट से भी बड़ी संख्या में सफर करते हैं, इसलिए बनारस से मुंबई की फ्लाइट आमदिनों में हाउसफुल रहती है। बनारस से मुंबई का किराया, जो सामान्य दिनों में चार से छह हजार रुपये के बीच होता था, अब 13 से 15 हजार रुपये तक नजर आ रहा है। दिल्ली जाने के लिए जहां आम दिनों में 2500 से 3000 रुपये खर्च होते थे, वहीं अब यह बढ़कर 5200 से 5500 रुपये तक पहुंच गया है। बंगलूरू का किराया 10 हजार रुपये से अधिक हो गया है, जबकि हैदराबाद का किराया भी करीब 10 हजार रुपये है। जम्मू के लिए छह हजार रुपये में फ्लाइट मिलती थी जिसके लिए इस महीने में 16 हजार रुपये से अधिक का भुगतान करना पड़ेगा। कोलकाता जाने के लिए सिंगल स्टॉप उड़ानों का किराया 13 से 15 हजार रुपये तक पहुंच गया है। विमानन कंपनियों के अधिकारियों के अनुसार, गर्मी की छुट्टियों के कारण यह पीक सीजन चल रहा है। साथ ही ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण किराये बढ़ाए गए हैं। उनका कहना है कि गर्मी का सीजन खत्म होने के बाद ही किराये में कमी आने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *