![]()
सिंगरौली में रिलायंस कन्वेयर पुल परसौना के पास बुधवार सुबह सड़क हादसा हुआ। हादसे में अमलोरी निवासी प्रकाश शाह का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर सड़क पर आवागमन बाधित कर दिया। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके सिर में चोट आई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बैढ़न कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। नियमित पुलिस निगरानी की मांग की ग्रामीणों का आरोप है कि कन्वेयर सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों का लगातार आवागमन होता है, लेकिन सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने गति नियंत्रण, सुरक्षा संकेतक और नियमित पुलिस निगरानी की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन हो रहे हादसों के कारण क्षेत्र में भय का माहौल है। बैढ़न कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायल युवक को अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि युवक किस वाहन की चपेट में आया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Source link
वाहन की टक्कर से युवक घायल, सिर पर चोट:रिलायंस कन्वेयर पुल के पास ग्रामीणों ने किया चक्काजाम; सुरक्षा की मांग













Leave a Reply