![]()
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ का शुभारंभ किया। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित ओशो आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने फीता काटकर और नारियल फोड़कर निशुल्क प्रतियोगी कोचिंग संस्थान का उद्घाटन किया संस्थान में युवाओं को एमपीपीएससी, बैंकिंग, एसएससी, डीआरडीओ और फॉरेस्ट सर्विस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी। विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, आधुनिक अध्ययन सामग्री और परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संकल्प और कड़ी मेहनत से युवा कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने की अपील की। मेधावी छात्रों का होगा सम्मान चौहान ने घोषणा की कि विदिशा, सीहोर और रायसेन जिले के 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि वे सही दिशा में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। शिवराज सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की टीम दो बार विदिशा आकर नदी का निरीक्षण कर चुकी है और जल्द ही वहां विकास कार्य शुरू होंगे। उन्होंने इसके लिए जनसहयोग की अपील भी की। उन्होंने कहा कि विदिशा में टाटा मेमोरियल सेंटर की एक छोटी कैंसर यूनिट शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इससे कैंसर मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाने की परेशानी से राहत मिल सकेगी।
Source link
विदिशा में शिवराज बोले- मेहनत करो, मंजिल खुद मिलेगी:'मामा कोचिंग क्लासेस' का किया शुभारंभ, कहा-MPPSC से SSC तक…मिलेगा फ्री मार्गदर्शन
















Leave a Reply