व्यवसायी अपहरण साजिश का इनामी बदमाश गिरफ्तार:देवरिया में पांच माह से फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में




देवरिया पुलिस को व्यवसायी अपहरण साजिश मामले में बड़ी सफलता मिली है। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में पांच महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश बंटी राजभर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी बंटी राजभर पुत्र संतलाल, आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के सहेला गांव का निवासी है। उस पर देवरिया पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सलेमपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वह गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। यह मामला 5 दिसंबर 2025 की रात का है। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पड़ी तिवारी निवासी व्यवसायी राजकमल तिवारी के अपहरण की साजिश महदहां चौराहे के पास रची गई थी। राजकमल तिवारी ईंट भट्ठा और प्रॉपर्टी डीलिंग सहित कई व्यवसायों से जुड़े हैं। कई आरोपी अभी भी फरार पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने भारी फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी और मौके पर सक्रिय हो चुके थे। हालांकि, समय रहते एसटीएफ को इसकी सूचना मिल गई। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के दौरान हिमांशु कुमार यादव सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। अगले दिन एक और आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस जांच में सामने आया कि अपहरण की पूरी साजिश एक ‘तिवारी’ नामक व्यक्ति ने रची थी, जिसे फिरौती की रकम का 50 प्रतिशत हिस्सा मिलना था। पुलिस अभी भी उसकी तलाश कर रही है। इस मामले में अंकित यादव, सर्वेश उर्फ गोली यादव, पंकज यादव और सूरज गोंड सहित कई अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। सीओ सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *