व्यापारी की बाइक में कोबरा घुसा:धतमरी में सर्पमित्र ने पार्ट्स खोलकर किया रेस्क्यू, लोगों ने ली राहत की सांस




छत्तीसगढ़ के धमतरी में व्यापारी की बाइक में कोबरा घुस गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सर्पमित्र नीरज पांडे ने मौके पर पहुंचकर कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाला और जंगल में छोड़ा। यह घटना धमतरी शहर के कलिका चौक इलाके में हुई। दरअसल, व्यापारी अपनी मोटरसाइकिल निकालने की तैयारी कर रहा था, तभी उसे बाइक के अंदर कुछ हलचल महसूस हुई। पास जाकर देखने पर एक सांप दिखाई दिया, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत सर्पमित्र नीरज पांडे को सूचना दी। नीरज पांडे मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक बचाव अभियान शुरू किया। कोबरा बाइक के इंजन और बॉडी के बीच काफी अंदर तक छिपा हुआ था, जिससे उसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मशक्कत के बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद, सर्पमित्र ने लगभग ढाई फीट लंबे जहरीले कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाला। सांप को बाहर निकलते देख लोग पीछे हट गए, जबकि कुछ लोग मोबाइल में इसका वीडियो बनाने लगे। बाद में सर्पमित्र ने सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। गर्मी और मौसम बदलाव के कारण बढ़ रहे सांपों के मामले सर्पमित्र नीरज पांडे ने बताया कि यह एक गेहुंआ नाग (कोबरा) का बच्चा था, जिसकी प्रजाति बेहद जहरीली मानी जाती है। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव और गर्मी बढ़ने के कारण सांप ठंडे स्थानों की तलाश में रिहायशी इलाकों में आ रहे हैं। ऐसे में मोटरसाइकिल, कार, कूलर और घरों के कोनों में सांप छिपने के मामले बढ़ रहे हैं। लोगों से सतर्क रहने और विशेषज्ञों को सूचना देने की अपील पांडे ने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे खुद पकड़ने की कोशिश न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत प्रशिक्षित सर्पमित्र या वन विभाग को सूचना दें। ॉ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *