शनि जयंती पर वट सावित्री, बन रहा दुर्लभ योग:मेष-सिंह और कुंभ राशि वालों को मिलेगा लाभ; शनि पूजा से दूर होंगी जीवन की परेशानियां




ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर मनाई जाने वाली शनि जयंती इस वर्ष विशेष संयोगों के कारण बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शनि का जन्म हुआ था, इसलिए शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस बार शनि जयंती 16 मई को मनाई जाएगी। खास बात यह है कि इसी दिन वट सावित्री व्रत का भी संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक ही दिन दो बड़े शुभ योग बनने से इस दिन का महत्व कई गुना बढ़ गया है। भगवताचार्य जगदीश उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष शनि जयंती पर केदार योग का निर्माण हो रहा है, जिसे बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन विशेष रूप से मेष, सिंह और कुंभ राशि के जातकों को लाभ मिलने के संकेत हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के जीवन में लगातार परेशानियां बनी हुई हैं, काम बिगड़ रहे हैं या शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव चल रहा है, उन्हें इस दिन विशेष उपाय जरूर करना चाहिए। भगवान शनि की करें विधिवत पूजा ज्योतिषाचार्य उपाध्याय के अनुसार शनि जयंती के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान शनि की विधिवत पूजा करनी चाहिए। सरसों के तेल से शनि देव का अभिषेक करना अत्यंत शुभ माना गया है। वहीं शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे या शनि मंदिर में सरसों तेल का दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। मान्यता है कि इस उपाय से नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में आ रही बाधाओं से राहत मिलती है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। मेष राशि मेष राशि वालों के लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी और करियर में नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। विवाह के योग मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार और समाज में मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। सिंह राशि सिंह राशि के जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नया काम शुरू करने के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। कुंभ राशि कुंभ राशि वालों पर शनि देव की विशेष कृपा रहेगी। जिन लोगों पर साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव चल रहा है, उन्हें राहत मिलने की संभावना है। रुके हुए काम पूरे होंगे और करियर में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और घर में मांगलिक कार्यों के योग बन सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी और आत्मिक शांति का अनुभव होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *