![]()
कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के पति पर हत्या का आरोप है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह घटना ग्राम पंचायत मानिकपुर के गांधी चौक इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात बलिराम मरावी और उनकी पत्नी संगीता मरावी के बीच शराब के लिए पैसे न देने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। स्थानीय लोगों ने भी पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होने की जानकारी दी है। शनिवार सुबह संगीता अपने कमरे में मृत पाई गईं। मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए घटना की सूचना मिलते ही बांगो थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लिया। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच में मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी बांगो थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पति बलिराम मरावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
शराब के लिए मांगे पैसे, नहीं दिया तो की हत्या:कोरबा के बांगो में पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार














Leave a Reply