शराब पीकर तालाब पार करने की शर्त लगाई, युवक लापता:रामपुर के अजीमनगर में दो दोस्त कूदे थे, एक सुरक्षित निकला




रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के सिंघन खेड़ा गांव में शुक्रवार को एक युवक तालाब में डूबने के बाद लापता हो गया। गांव निवासी प्रेमपाल की तलाश में पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और प्रशासनिक टीमों द्वारा संयुक्त रूप से खोज अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रेमपाल अपने गांव के जागन सिंह के साथ शुक्रवार दोपहर तालाब किनारे बैठे थे। बताया गया है कि दोनों ने शराब पी थी। इसी दौरान उन्होंने तालाब को तैरकर पार करने की शर्त लगाई। शर्त लगने के बाद दोनों युवक तालाब में उतर गए। जागन सिंह किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन प्रेमपाल गहरे पानी में चले गए और फिर दिखाई नहीं दिए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी करम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। बाद में रामपुर पुलिस लाइन से भी करीब छह प्रशिक्षित गोताखोरों को बुलाया गया। राजस्व विभाग भी आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहा है। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। देर शाम तक लगातार प्रयासों के बावजूद प्रेमपाल का कोई सुराग नहीं मिल सका था। थाना प्रभारी करम सिंह ने बताया कि पुलिस पूरी गंभीरता के साथ सर्च ऑपरेशन चला रही है और लापता युवक को खोजने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *