शहडोल में बिजली बिल वसूली पर बवाल:बिजली कंपनी की टीम और ग्रामीणों में विवाद, थाने पहुंचा मामला




शहडोल जिले की गोहपारू तहसील के ग्राम मलमाथर में बिजली बिल वसूली करने पहुंची कंपनी की टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने जल्द ही हंगामे का रूप ले लिया, जिसके बाद मौके पर धक्का-मुक्की भी हुई। घटना का एक वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। जानकारी के अनुसार, बिजली कंपनी की टीम गांव में लंबे समय से बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए पहुंची थी। इस टीम में बिजली कर्मचारी और गोहपारू क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर भी शामिल थे। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से बकाया भुगतान करने को कहा, जिस पर कुछ ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बातचीत के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हुई और बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। कर्मचारियों का आरोप है कि उनके वसूली अभियान में बाधा डाली गई और उनके साथ अभद्रता की गई। वहीं, ग्रामीणों का कहना था कि कंपनी द्वारा उन पर दबाव बनाकर कार्रवाई की जा रही थी। इन पर है बिल बकाया बिजली कंपनी के अनुसार, गांव के कुछ उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बकाया राशि थी। इनमें प्रेमलाल यादव पर 6,132 रुपए, मोहनलाल यादव पर 9,918 रुपए और हरीलाल यादव पर 1,132 रुपए का बिजली बिल बकाया था। विभागीय टीम इसी बकाया वसूली के लिए गांव पहुंची थी। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों पक्ष गोहपारू थाने पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में हुई बातचीत के बाद आपसी समझौते से मामला शांत करा दिया गया। फिलहाल, किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस घटना के वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में विभिन्न चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीण इलाकों में बिजली बिल वसूली को लेकर बढ़ते विवाद अब विभाग और प्रशासन दोनों के लिए एक चुनौती बनते जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *