शहरवासी बोले- पालिका आवारा पशुओं को शहर से बाहर निकाले:हरदोई में आवारा पशु से टकराकर व्यापारी की हुई थी मौत




हरदोई शहर में आवारा मवेशी लोगों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। रविवार सुबह एक बाइक सवार व्यापारी की मवेशी से टकराकर मौत हो गई। घटना के बाद शहरवासियों ने नगर पालिका से मवेशियों को हटाने के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार सदर बाजार निवासी अखिलेश्वर शरण शुक्ला रविवार सुबह बिलग्राम चुंगी की ओर जा रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक के सामने अचानक एक मवेशी आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। व्यापारियों ने जताई नाराजगी, चलाया जाए अभियान घटना के बाद सदर बाजार के व्यापारियों ने शहर में बढ़ रही मवेशियों की समस्या पर गहरी चिंता जताई। कॉस्मेटिक दुकानदार ललित कृष्ण रस्तोगी ने कहा कि मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जाना चाहिए ताकि वाहन चालकों और पैदल राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
पान दुकानदार अमन ने शहर में मवेशियों की बढ़ती संख्या पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं बर्तन दुकानदार बृजेश शुक्ला ने कहा कि सड़कों पर मवेशियों का घूमना आम बात हो गई है और जिम्मेदार अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। अतिक्रमण भी बताया गया बड़ी वजह सुनील शास्त्री ने कहा कि अतिक्रमण के कारण भी मवेशी सड़कों पर आने को मजबूर होते हैं। उन्होंने नगर पालिका से समस्या का स्थायी समाधान निकालने की अपील की। नगर पालिका ने कहा- लगातार चल रहा अभियान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेन्द्र सिंह ने बताया कि पशुपालन विभाग के सहयोग से शहर में आवारा मवेशियों को हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जहां भी मवेशी मिलते हैं, उन्हें शहर के आसपास स्थित गौशालाओं में पहुंचाया जाता है। नगर पालिका के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जनवरी से अब तक कुल 349 मवेशियों को शहर के विभिन्न आश्रय स्थलों और गौशालाओं, जैसे सुरसा, काशीपुर, बावन, बेहटा सधई नयागांव और भरिगवां में भेजा जा चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *