कवर्धा| कबीरधाम जिले में लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभर रहे हैं, लेकिन जिले में बीपीएड (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) कॉलेज नहीं होने से युवाओं को पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ रहा है। बीपीएड दो वर्षीय डिग्री कोर्स है, जो शारीरिक शिक्षा, खेल और फिटनेस के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। इस कोर्स के माध्यम से छात्र पीटीआई शिक्षक, कोच और फिटनेस ट्रेनर जैसे पदों के लिए योग्य बनते हैं। स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग में समय-समय पर पीटीआई शिक्षकों की भर्ती भी निकलती रहती है, जिससे इस पाठ्यक्रम का महत्व और बढ़ जाता है। जिले में भी बीपीएड कॉलेज खोला जाए, ताकि स्थानीय युवाओं को अवसर मिल सके। – दीपक चौहान, कवर्धा
Source link
शहर में बीपीएड कॉलेज की जरूरत, खिलाड़ी बाहर जा रहे













Leave a Reply